ज़िंदगी : #BlogchatterA2Z

z
Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Zज़िंदगी  की  पतंग  को  थोड़ा  और  ढील  दे  ग़ालिब,

साँसों  के  धागे  अक्सर  टूट  जाया   करते  हैं…||

***                          doc2poet

ज़िंदगी के आगे किसकी कब चली है…

ख्वाबों  के  बाज़ार  में,
एक  उम्र  ख़र्च  कर  आए  हम,

पर  ख़ता  भी  क्या  इन  लम्हों  की,
जब  ख़्वाब  ही  थे  सजाए  कम,

के  ख़्वाब  तो  तू  जी  भर  के  देख,
किस्मत  को  तो  देख  लेंगे  हम,

अपनी  डगर  यूँही   चलता  चल,
और  हार-जीत  का  मत  कर  ग़म,

ज़िंदगी  से  वफ़ा  की  उम्मीद  न  कर,
और  करनी  भी  है  तो  थोड़ा  कम,

ये  अपने  ही  खेल  दिखाएगी ,
तू  भी  खेल  और  देख  करम,

देख  करम…||

***                          doc2poet

फिर मिलने की आस लिए Blogchatter A2Z Challenge April 2018 के लिए ये अंतिम भेंट :

भोर  है  ये, नहीं  काली  शाम  है,

अंकुश  नहीं, अल्प-विराम  है,

के  रोशन  होगी  सुबह, फिर  रात  के  उस  पार,

जाने  कौनसी  कोपल  फूटें, शब्दों  में  अबकी  बार,

के  ये  हर्फ  तो  बस, प्रेमजल  के  प्यासे  हैं,

ये  स्याही  रंग  बिखेरेगी, जबतक  बाकी  साँसें  हैं,

फिर  लौटेगी  काव्यांजलि, फिर  होगी  बरसात,

फिर  सजेगा  इंद्रधनुष, और  होगा  हमारा  साथ,

होगा  हमारा  साथ ||

***                          doc2poet

अगर आपको मेरी कविताएँ पसन्द आयें तो मेरी पुस्तक “मन-मन्थन : एक काव्य संग्रह” ज़रूर पढ़ें| मुझे आपके प्यार का इन्तेज़ार रहेगा |

1qws (2)
Buy online

15 thoughts on “ज़िंदगी : #BlogchatterA2Z

  1. Beautiful poem. Always loved the way how you play with the words to give it a beautiful meaning.
    Congratulations for successful completion of this challenge. Will be looking forward to more poetry.

    Liked by 1 person

  2. बिलकुल सही कहा | यह कोई अंकुश नहीं, अपितु मात्र एक अल्प-विराम है | challenge पूरा करने पर आपको बहुत बहुत शुभकामनाये |

    Liked by 1 person

  3. Thanks Mr/Mrs   for accepting and following my blog.

    I’m available to read your post at my convenient time.

    You have such an interesting topic I will love to read in
    your blog.

    I still remain  the simple blogger…..

    #PATRICKSTORIES
    Peace ✌and Love ❤

    Liked by 1 person

Leave a comment